


सूरजपुर। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम बसकर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत हो गई। लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पति-पत्नी ने गुरुवार की रात घर में सांप को देखकर उसे मार डाला था और उसे घर के ही एक कोने में रख दिया था। इसके बाद दोनों सो गए थे, सुबह दोनों मृत अवस्था में मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सोने के दौरान उन्हें किसी दूसरे सांप ने डस लिया और उनकी मौत हो गई। मौत की वजह को लेकर भी संशय की स्थिति है।
भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम बसकर निवासी तुलेश्वर गोंड़ 40 वर्ष,पत्नी नीता 38 वर्ष के साथ गुरुवार की शाम खेत में घुसे आवारा मवेशियों को भगाने गए थे। रात में दोनों घर लौटे तो घर में जहरीला सांप देखा। सांप को देखते ही दोनों ने उसे डंडे से मार डाला और एक कोने में रख दिया। इसके बाद खाना खाकर दोनों जमीन पर ही सो गए थे। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का खुलासा होगा।

