राजधानी में ड्रग्स तस्करी: पैडलर युवती एवं 3 सप्लायर गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। राजधानी में होने वाले पार्टियों के इवेंट मैनेजर ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए हैं। साथ में 3 सप्लायर भी पकडे गए है। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत देवेन्द्र नगर ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड के पास चारपहिया वाहन कार में सवार 3 आरोपी अंवति विहार सेंट जेवियर स्कूल के पास खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ड्रग्स (एमडीएमए) कुल 27.58 ग्राम, घटना में प्रयुक्त सोनेट कार क्रमांक सीजी 04 क्यू जे 5466, नगदी रकम 85,300/- रूपये एवं 5 नग मोबाइल फोन जुमला कीमती 20,00,000/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रकरण में सभी बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस पर टीम के सदस्यों द्वारा कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा शहर में एम.डी.एम.ए का कार्टल संचालित करने वाली नव्या मलिक तथा उसके साथी अयान परवेज के प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर टीम के सदस्यों द्वारा उनकी भी पतासाजी करते हुए उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से प्रकरण से संबधित 3 नग मोबाइल फोन तथा 1 नग प्रतिबंधित नशीली दवाई जब्त की गई है। टीम के सदस्यों द्वारा गिरफ्तार आरोपी नव्या मलिक एवं अयान परवेज से इस एम.डी.एम.ए कार्टल में संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा माल को विधि अग्रवाल नामक महिला से प्राप्त करना बताने के साथ-साथ सोहेल खान तथा जुनैद अख्तर के भी प्रकरा में संलिप्त होना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी सोहेल खान, जुनैद अख्तर एवं विधि अग्रवाल की भी पजासाजी कर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही विधि अग्रवाल से प्रकरण में संलिप्त आरोपी एवं एम.डी.एम.ए. उपलब्ध कराने वाले व्यक्यिों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा शंकर नगर निवासी ऋषी राज टण्डन के संबंध में जानकारी देने पर, प्रकरण में ऋषीराज टण्डन को गिरफ्तार कर किया गया है।

READ MORE  फड़ में खरीदे धान से अधिक मिला स्टाक, ग्रमीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
Share this