घनी आबादी वाले इलाके में बड़ा हादसा होते-होते टला; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू | Fierce fire broke out in a bus in Kanker, a major accident was averted in a densely populated area

Share this

कांकेर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बस में लगी भीषण आग। - Dainik Bhaskar

बस में लगी भीषण आग।

कांकेर शहर के नए बस स्टैंड के पास कबाड़ में खड़ी एक निजी ट्रैवल्स की बस में मंगलवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई। जिस जगह बस खड़ी थी, वो इलाका आबादी से भरा है और आसपास कई और बसें खड़ी थीं, ऐसे में आग फैलने से बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन समय रहते दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बस स्टैंड के नजदीक खड़ी बस में आग लगा हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग में बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, ये अब तक पता नहीं चल सका है।आशंका है कि असामाजिक तत्वों ने बस में आग लगाई होगी। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

आग से बस हुई खाक।

आग से बस हुई खाक।

अवैध पार्किंग बना बाजार स्थल

नए बस स्टैंड के पीछे बाजार स्थल में बस संचालकों ने कबाड़ बसों की अवैध पार्किंग बना रखी है। खराब बसों को यहां खड़ा कर दिया गया है। कबाड़ हो चुकी सिटी बसें भी यहां लंबे समय से खड़ी हैं, ऐसे में असामाजिक तत्वों का डेरा भी यहां जमा रहता है। आग अगर दूसरी कबाड़ा बसों तक पहुंच जाती, तो आबादी वाले इलाके में बड़ी दुर्घटना सामने आ सकती थी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  दुर्ग पुलिस का अनोखा अभियान "अभी नहीं तो कभी नहीं" - चाकू, कटार, कटर, तलवार, कट्टा स्वयं जमा कर दें, नहीं होगी कार्रवाई-एसपी