हाट-बाजार, हॉस्टल, जिला सहकारी बैंक की खुलेगी शाखा; पुल निर्माण की भी घोषणा | Chief Minister Bhupesh Baghel reached Pali Tanakhar assembly constituency of Korba, announced several development works

Share this

कोरबा43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां ग्राम पिपरिया में उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर राज्यगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ सांसद ज्योत्सना महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा भी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पिपरिया में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर ग्राम अमझर के ग्रामीणों ने डंडा नृत्य कर उनका स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर डंडा नृत्य ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। गोंड जनजाति खुशी के मौके और गौरा-गौरी त्योहार पर डंडा नाच करती है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान डंडा नृत्य जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किया जाने वाला विशेष नृत्य है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प किए अर्पित।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प किए अर्पित।

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उनसे कहा था कि अगर एक रुपए भी धान के लिए ज्यादा दोगे, तो हम धान नहीं खरीदेंगे। लेकिन हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की। समर्थन मूल्य और इनपुट सब्सिडी मिलाकर किसानों को धान का 2500 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दे रहे हैं। इस बीच एक किसान ने बताया कि टोकन कटाकर धान बेचने की सुविधा देने से उन्हें काफी आसानी हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

इसके बाद अन्य हितग्राही निर्मला कुजूर ने बताया कि उनका राशन कार्ड बना है। जिससे चावल, शक्कर, नमक नियमित रूप से मिलता है। गैस सिलेंडर महंगा होने की वजह से लकड़ी पर खाना बनाती हैं। चंद्रकला पोर्ते ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि राशन कार्ड से चावल, शक्कर, नमक रेगुलर मिलता है, लेकिन गैस सिलेंडर और मिट्टी तेल महंगा होने के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। जिस पर सीएम ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ का दाम राज्य सरकार से तय नहीं होता है।

सीएम से मिलने पहुंची भारी संख्या में महिलाएं।

सीएम से मिलने पहुंची भारी संख्या में महिलाएं।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए किसान जगतपाल सिंह ने बताया कि 1.5 एकड़ जमीन का पट्टा उन्हें मिला है। उन्होंने बताया कि अब वे अपनी जमीन पर खेती करते हैं, अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। हरनाम सिंह मरकाम ने बताया उन्हें एक एकड़ जमीन का पट्टा मिला है। इसी जमीन पर खेती कर वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने वनाधिकार पट्टा योजना को अच्छी योजना बताया। वहीं महिला तेजकुंवर ने बताया कि इस बार 40 हजार रुपए का गोबर बेची हूं। पहले तो गोबर फेंक देती थी, लेकिन अब गौठान में देती हूं। इसी से घर चला रही हूं, बच्चे की शादी में भी इस पैसे का इस्तेमाल किया। एक लाख रुपए खाद बनाकर कमाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कई घोषणाएं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कई घोषणाएं।

महिला हितग्राही संगीता साहू ने बताया कि वे तेंदूपत्ता तोड़ने का काम कर रही हैं। उन्होंने सीएम से कहा कि आपने रेट बढ़ाया, तब से तेंदूपत्ता तोड़ना शुरू किया। आपने तेंदूपत्ता संग्राहकों का बीमा कराया है, उसकी बहुत खुशी है। अनीता राज ने बताया कि मैं समूह चलाती हूं। 12 सदस्य हैं, मैं पढ़ती भी हूं, प्राइवेट से बीएड कर रही हूं। उन्होंने कहा कि वे 3 साल में 2 लाख 70 हजार का खाद बेच चुकी हैं। उसने बताया कि यहां कॉलेज नहीं है, तो दूर जाकर पढ़ना पड़ रहा है, इसलिए आप यहां कॉलेज खुलवा दीजिए। अनीता की पढ़ाई पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री ने 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की।

सीएम ने छात्र को पढ़ाई के लिए दी 1 लाख रुपए की सहायता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्रराम पटेल को पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं एथलेटिक्स के खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री के सामने प्रशिक्षण को लेकर समस्या रखी, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री बघेल ने उसे हॉस्टल में प्रवेश देने की घोषणा की।

ग्राम पिपरिया में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं

1. ग्राम पिपरिया में देवगुड़ी समेत कुल 25 देवगुड़ियों का निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम पिपरिया के प्रमुख हाट-बाजार में शेड निर्माण कराया जायेगा।

3. ग्राम पिपरिया में नवीन बालक छात्रावास खोला जायेगा।

4. पसान में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना की जायेगी।

5. अमझर से जरौंधा सीमा (MCB) तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।

6. ग्राम पंचायत अरसिया में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

7. मोरगा में 36 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

8. कोरबी एवं घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु रेस्क्यू सेंटर की स्थापना की जायेगी।

9. नगर पंचायत पाली में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।

10. कापूबहरा में पुल निर्माण की घोषणा।

11. तुलबुल (कर्री) में पुल निर्माण की घोषणा।

12. ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन की घोषणा।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  कुश्ती में कई अनियमितताएं मेरी शिकायत भी नहीं सुनी गई; नेशनल कोच कृपाशंकर बिश्नोई से चर्चा | Many irregularities in wrestling, my complaint was not even heard; Discussion with national coach Kripashankar Bishnoi