स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र थे सवार, कुछ बच्चों और ड्राइवर को आई चोट;सेटिंग कर मामला किया रफा-दफा | Chhattisgarh School Van Accident; Students And Driver Injured In Balod

Share this

बालोद23 मिनट पहले

बालोद जिले के डौंडीलोहारा में मंगलवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से भरी वैन को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में कुछ बच्चों और ड्राइवर को चोट आई है। हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे स्कूल जाने के लिए वैन से निकले थे। वैन में 12 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे छठवीं-सातवीं कक्षा के हैं। लेकिन रास्ते में ही एक ट्रेलर से वैन की भिड़ंत हो गई। ड्राइवर और बच्चों को मामूली चोट आई है, लेकिन हादसे से बच्चे सहम गए। इधर मामले की सूचना ड्राइवर ने थाने को नहीं दी। ड्राइवर का कहना है कि हमने समझौता कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि अब तक हमारे पास किसी तरह की कोई सूचना या लिखित शिकायत सामने नहीं आई है।

सभी बच्चे सुरक्षित।

सभी बच्चे सुरक्षित।

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

थाने में घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, जबकि एक बड़ा हादसा हो सकता था और बच्चों की जान भी जा सकती थी। ऐसे में स्कूल प्रबंधन का पुलिस से शिकायत नहीं करना एक बड़ी लापरवाही है। जबकि हादसे में वैन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। दुर्घटना की जानकारी डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल ने वहां के प्राचार्य अनीता सिंह को दी, जो छुट्टी पर थीं। उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी पर हूं और अभी बच्चों से मिलने जा रही हूं। वहीं थाने को सूचना देने के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त।

वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त।

READ MORE  चलती ट्रक में चढ़े नकाबपोश बदमाश, मारते-मारते नीचे उतारा, फिर कैश और फोन छीनकर भाग गए | Korba Crime News: Driver thrashed and robbed of money, Chhattisgarh News

स्कूल के कुछ शिक्षकों से बात करने पर पता चला कि हादसे के बाद बच्चों को सीधे स्कूल लाया गया और उनके पेरेंट्स को बुलाकर घर भेज दिया गया। यानी स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को अस्पताल तक ले जाना मुनासिब नहीं समझा और सारी जिम्मेदारी पेरेंट्स पर डालकर निश्चिंत हो गए। प्राचार्य अनीता सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद वो सभी पैरेंट्स और उनके बच्चों से मिलने जा रही हैं। कोई गंभीर स्थिति होती, तो जरूर उन्हें अस्पताल ले जाया जाता।

खबरें और भी हैं…