स्कूल जा रही नाबालिग को रास्ते में रोककर की गंदी बात; विरोध करने पर मारे थप्पड़ | Gaurela police arrested the accused of molesting a minor girl

Share this

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी दीपक बैगा उर्फ लल्लू। - Dainik Bhaskar

आरोपी दीपक बैगा उर्फ लल्लू।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में जंगल के रास्ते से स्कूल जा रही छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।यहां खोडरी में पढ़ने के लिए अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से जा रही एक नाबालिग छात्रा को जोगीसार के रहने वाले दीपक बैगा उर्फ लल्लू (18 वर्ष) ने रोक लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। घटना 21 जनवरी की है।

आरोपी ने छात्रा के साथ बदतमीजी की और उससे गलत बातें कीं। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे 3-4 थप्पड़ भी मार दिए। जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर छात्रा स्कूल पहुंची और घटना की जानकारी शिक्षकों को दी। शिक्षकों ने तुरंत छात्रा की बात परिजनों से करवाई। इसके बाद परिजनों ने गौरेला थाने में मामला दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो (Protection of Children from Sexual Offences Act) एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

गौरेला थाना पुलिस ने आरोपी पर की कार्रवाई।

गौरेला थाना पुलिस ने आरोपी पर की कार्रवाई।

आरोपी पर धारा 341, 294, 323, 354(क)(1)(iv),354(घ), 34, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी दीपक बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 23 जनवरी को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कोरबा में बॉयज हॉस्टल में महिला के साथ पकड़ाया टीचर

कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लैंगी में रंगीन मिजाजी गुरुजी को भारी पड़ी है। मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार टोप्पो हॉस्टल में महिला के साथ पकड़ा गया था।

बालक छात्रावास लैंगी कोरबा जिला में सहायक शिक्षक पर कार्रवाई।

बालक छात्रावास लैंगी कोरबा जिला में सहायक शिक्षक पर कार्रवाई।

जानकारी के अनुसार, प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लैंगी में 22 जनवरी की रात 9.30 बजे छात्रावास अधीक्षक के कमरे में प्रदीप कुमार टोप्पो सहायक शिक्षक एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला मोहनपुर, संकुल केन्द्र चंद्रौटी एक महिला को लेकर गया था। ये देखकर रात करीब 11.30 बजे छात्रावास के चौकीदार और छात्रों ने सहायक शिक्षक को उस कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मुठभेड़ के बाद फोर्स ने जब्त की अमेरिकन ऑटोमेटिक राइफल | Force seized American automatic rifle after encounter