31 जनवरी से शुरू होगा 5 दिवसीय महोत्सव, विशाखापट्टनम समेत क्षेत्र के कलाकार देंगे कार्यक्रमों की प्रस्तुति | 5-day festival will start from January 31, artists from the region including Visakhapatnam will present programs

Share this

जगदलपुर4 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर में स्थित बालाजी मंदिर। - Dainik Bhaskar

जगदलपुर में स्थित बालाजी मंदिर।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी श्री बालाजी मंदिर को 22 साल पूरे हो गए हैं। मंदिर समिति वार्षिक महोत्सव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी उपलक्ष्य में अब 31 जनवरी से 4 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। 31 जनवरी को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 5 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विशाखापट्टनम समेत स्थानीय कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि, हर साल वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है। मंदिर को बने 22 साल पूरे हो गए हैं। 31 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मंदिर के सदस्य समेत भारी संख्या में शहरवासी भी शामिल होंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने विशाखापट्टनम से महिलाओं का एक समूह भी आएगा, जो कला, संस्कृति, परंपराओं पर आधारित विभिन्न तरह के नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम रखा गया है।

मंदिर में तैयारियां चल रही है।

मंदिर में तैयारियां चल रही है।

मंदिर में चल रही तैयारियां

शहर में स्थित मंदिर में वार्षिकोत्सव के लिए जोरों से तैयारियां चल रही है। मंदिर को रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि, मंदिर की साज-सज्जा पारंपरिक अंदाज में की जा रही है। मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों ने कहा कि, पूरे मंदिर परिसर को बेहतर ढंग से सजाया जा रहा है। भक्तों में उत्सव को लेकर धूम है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में पानी-सौर ऊर्जा से हाइड्रोजन बनेगी ऑन स्पॉट, ईंधन के लिए गेमचेंजर | Hydrogen will be made on spot from water-solar energy in Chhattisgarh, game changer for fuel