भिलाई में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Share this

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एशिया कप भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32,500 रुपये नगद और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मोबाइल में लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब भी मिला है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक एसीसीयू और भिलाई नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे uncle.Betg नामक एप के जरिए सट्टेबाजी कर रहे थे और लाइन गुरू एप का इस्तेमाल भाव देखने के लिए किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनिल सिंह साही उर्फ झमरू (32), मयंक गावड़े (32), सत्यम साहू (24) और निखिल साहू (22) हैं। पुलिस का कहना है कि यह ऑनलाइन सट्टा प्लेटफार्म उन्हें दुर्ग निवासी हर्ष देवांगन, रवि सोनकर और भुनेश्वर चंद्राकर जैसे सट्टेबाजों से उपलब्ध कराया गया था।

आरोपियों के खिलाफ थाना भिलाई नगर में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामला संगठित अपराध का है, इसलिए बीएनएस की धारा 112 भी जोड़ी गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Share this
READ MORE  सरपंच 1 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया, ACB की बड़ी कार्रवाई