रायगढ़ में बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत, 3 बकरियों की भी गई जान

Share this

रायगढ़। रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र के गंजाईपाली गाँव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवा चरवाहों की मौत हो गईं।

बारिश शुरू होने पर, 19 वर्षीय दो युवक—आकाश किंडो और लिबुर केरकेट्टा—जंगल में बकरियां चराते हुए एक महुआ पेड़ के नीचे रुक गए थे। दोपहर करीब 3 बजे, अचानक गिरी तेज आकाशीय बिजली ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस त्रासदी में उनके पास मौजूद तीन बकरियां भी मारी गईं।

अन्य चरवाहों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। छाल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Share this
READ MORE  सुशासन तिहार:सक्ती के बंदोरा गांव में उतरा सीएम साय का उड़नखटोला, पीपल पेड़ के नीचे लगी चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद