पत्रकार संतोष यादव का निधन इस्पात नगरी भिलाई के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर। इस्पात नगरी भिलाई के मीडिया संस्थानों में सेवाएं दे रहे, फुटबॉल खिलाड़ी व भिलाई तीन निवासी संतोष यादव ( 51 वर्ष ) का शुक्रवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार 5 अक्टूबर को दोपहर 11:30 बजे किया जाएगा। वे तीन भाई और एक बहन थे। वे भाइयों में सबसे छोटे थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

परिजन संतोष को भिलाई लेकर आ रहे थे। बीएम शाह हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को मरचुरी में रखा गया है।

सहायक उप निरीक्षक, कुश्ती के मशहूर पहलवान राममिलन यादव के सुपुत्र संतोष यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी थे। संतोष यादव अपने पीछे पत्नी श्रीमती सुशीला देवी यादव, पुत्री अदिती, पुत्र आदित्य राज यादव सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

निधन की खबर लगते ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा नेता शारदा गुप्ता राम उपकार तिवारी, खिलावन साहू, सुजीत बघेल सहित शहर के पत्रकार साथी भी अस्पताल पहुंचे। वे श्रीकृष्ण सेना के प्रमुख, संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष भी थे।

Share this
READ MORE  फडनवीस, शिंदे और पवार राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने पेश किया दावा