कवर्धा में सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बोलेरो, 5 की मौत, एक घायल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कबीरधाम। कवर्धा जिले में हुई सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास की है। घटना रविवार को करीब शाम पांच बजे हुई। रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में एक ड्राइवर 3 शिक्षिका और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। आज रात को उनकी बिलासपुर से ट्रेन थी। जिसके लिए वे बोलेरो बुक कर बिलासपुर के लिए निकले थे।

Share this
READ MORE  Supreme Court की सख्त टिप्पणी: “यदि RERA बिल्डरों को ही फायदा पहुँचा रहा है तो बंद कर दें”