दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 हजार से ज्यादा नशीली कैप्सूल जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

Share this

भिलाई। “ऑपरेशन विश्वास” के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना पुलिस ने संगठित रूप से नशे का कारोबार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 10 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल दुर्ग मर्चुरी के पास कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों प्रेम सिंह, रवि कुमार शर्मा और उमेश कुमार कश्यप को मौके से पकड़ा। इनके पास से 3840 नग ट्रामाडोल कैप्सूल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों आसिफ मोहम्मद और शाहिद कुरैशी को जामुल सब्जी बाजार के पास से पकड़ा। इनके पास से 6000 नग नशीली कैप्सूल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों के नाम:

1. आसिफ मोहम्मद (33 वर्ष), निवासी जोन 01, खुर्सीपार

2. प्रेम सिंह (36 वर्ष), निवासी कैम्प 01, थाना छावनी

3. शाहिद कुरैशी (36 वर्ष), निवासी दुर्गापारा, न्यू खुर्सीपार

4. रवि कुमार शर्मा (35 वर्ष), निवासी न्यू खुर्सीपार

5. उमेश कुमार कश्यप (38 वर्ष), निवासी कैम्प 02, भिलाई

 

Share this
READ MORE  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दुर्ग जिला प्रदेश में प्रथम, मनरेगा मजदूरी भुगतान में भी अव्वल