


आरोपी के कब्जे से 35 लाख कीमती सोने के मंगलसूत्र, सोने के बिस्किट एवं 2 लाख नगद बरामद
भिलाई। सुपेला स्मृतिनगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रवि सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 साल, कोहका ने 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी जो कि करीबन 9 माह से उसके कान्ती ज्वेलर्स कोहका में सेल्समेन का काम करता था। जो 13 अक्टूबर शाम को दुकान में भीड़ भाड़ होने का फायदा उठाकर दुकान के लाकर में रखे 40 नग विभिन्न प्रकार के सोने के मगंलसूत्र कीमती 35 लाख रू को चोरी कर ले गया है। चौकी स्मृतिनगर में धारा 316(4) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की पतासाजी एवं विवेचना में त्रिनयन एप के मदद से आरोपी राजकुमार सोनी का विभिन्न स्थान का सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त किया गया जो आरोपी राजकुमार सोनी को रायपुर तरफ जाना पाया गया जिसके आधार पर आरोपी राजकुमार सोनी का उसके बुआ के लड़के सुरेन्द्र सोनी के एक साथ देखे जाने एवं सुरेंद्र सोनी के रायपुर में ज्वेलरी के गलाने का काम करने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर राजकुमार सोनी के दुर्ग ब्राह्मणपारा स्थित किराये के मकान में दबिश दिया गया जहाँ आरोपी राजकुमार सोनी एवं उसके फुफेरे भाई सुरेन्द्र सोनी के कब्जे से चोरी के 29 नग सोने के मगंलसूत्र एवं 11 मंगल सूत्र को गलाकर बनाया गया 2 नग सोने का बिस्किट तथा चोरी के जेवरात के बिक्री हेतु प्राप्त एडवांस रकम 2 लाख रू नगदी को विधिवत जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
