दुर्ग कोतवाली के न‌ए थाना प्रभारी बनाए गए नवीन कुमार राजपूत, तापेश्वर सिंह नेताम को किया लाइन अटैच

Share this

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दुर्ग कोतवाली के थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह नेताम को लाइन अटैच किया है। इंस्पेक्टर नवीन कुमार राजपूत दुर्ग कोतवाली के नए थाना प्रभारी होंगे। मिली जानकारी अनुसार दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध एवं कार्यों में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत न कराने एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की नाराजगी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने यह कारवाई की है। बता दें नवीन कुमार राजपूत इस समय साइबर थाने का कार्यभार संभाल रहे थे।

Share this
READ MORE  महाराष्ट्र में सीएम की घोषणा से ठीक पहले शिंदे की फिर बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती