बालोद पुलिस ने कार से बरामद किए तीन करोड़ नगद

Share this

बालोद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार कार में सीट के नीचे चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवार दोनों की तलाशी ली और बड़ी रकम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Share this
READ MORE  तिरूपति बालाजी मंदिर: अब दो घंटे में होंगे दर्शन, नियम में बदलाव, VIP दर्शन बंद