
दुर्ग न्यूज, 24 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जूनियर डॉक्टरों की पिछले 6 दिन से चल रही हड़ताल आज शाम खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद जूडो ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता के नेतृत्व में डाक्टर्स के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंगलवार शाम को मुलाकात की और अपनी मांगों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जूडो की मांगों को सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया। जिसके बाद डाक्टर्स ने काम पर वापस लौटने का फैसला किया।
ये थी मांगें

प्रदेश के 3000 जूनियर डॉक्टर मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग और बॉन्ड को लेकर पिछले 6 दिन से हड़ताल पर थे। जूड़ा का कहना है कि उन्हें एमपी और झारखंड से भी कम मानदेय मिलता है दूसरे प्रदेशों में 90 हजार रुपये तक मिलता है। जबकि छत्तीसगढ़ में 50 से 55 हजार रुपये ही मिलते हैं। बीते 4 साल में उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया। इसके साथ ही सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही 4 साल का बॉन्ड भराया जाता है और कहीं इतने लंबे समय के लिए बॉन्ड नहीं भराए जाते।
