हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग, भागने का मौका भी नहीं मिला; 2 की हालत गंभीर | Jashpur Accident News: Car collided with tree, person burnt alive, Chhattisgarh News

Share this

जशपुर30 मिनट पहले

कार में आग लगने से यह हादसा हुआ है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग लगने से अंदर बैठा एक शख्स जिंदा जल गया है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा सोनक्यारी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, उदय भगत नाम का शख्स अपने 2 साथियों के साथ रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को करीब 12 बजे जशपुर से सन्ना जा रहा था। ये अभी घाघरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवारों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

मौके पर ही शख्स की मौत हो गई थी।

मौके पर ही शख्स की मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से कार चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के कुछ देर बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल लोगों को किसी तरह से निकालकर पास के अस्पताल में भेजा गया है।

हादसे के बाद कारी पूरी तरह से जल चुकी है।

हादसे के बाद कारी पूरी तरह से जल चुकी है।

घटना के संबंध में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल घायलों के नाम भी पता नहीं चल सके हैं। आस-पास के लोगों ने बताया कि हम जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक एक शख्स जिंदा जल गया था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

READ MORE  यादव समाज का योगदान ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री बघेल, सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल हुए सीएम, सामाजिक भवन हेतु 50 लाख की घोषणा

एक दिन पहले भी हुआ ऐसा ही हादसा

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। इससे कार सवार 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। जबकि एक युवती का कोई पता नहीं है। आग ने कार को इतनी तेजी से अपनी चपेट में लिया कि कार सवारों को अपनी जान बचाने तक का मौका नहीं मिल पाया। तीन के कंकाल कार से बरामद हुए थे। मरने वालों में दो युवक और एक युवती शामिल हैं।

मृतकों में एक की पहचान शाहनवाज खान के रूप में हुई, जो पत्रकार था। वहीं दूसरे मृतक का नाम अभिषेक कुर्रे था। कार में दो लड़कियां सवार थी, जिनमें एक यशिका मनहर है और दूसरी विक्टोरिया है। कार से चौथी बॉडी नहीं मिली थी। लेकिन दोनों लड़कियों की पहचान के सामान मिले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पीछे की सीट में दोनों बॉडी चिपक गई है।इधर, एसएसपी पारुल माथुर ने कार से तीन बॉडी मिलने की बात कही है। उनका कहना है कि अभी हम यह नहीं कह सकते की कार में चार लोग सवार थे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…