
कांकेरएक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मुंहबोले भाई ने बहन से रेप किया है। उसने घर में अकेला पाकर उससे संबंध बनाया था। फिर धमकी देकर कई बार उससे रेप किया। जिससे छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।

यह पूरी घटना 15 जुलाई 2022 की है। उस वक्त 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर पर अकेली थी। तभी उसका मुंह बोला भाई मनोज हुपेंडी(18) , जिसे छात्रा राखी भी बांधा करती थी। वह घर में आया था। बताया गया कि घर आने के बाद लड़के ने पहले नाबालिग से यहां-वहां की बातें की। फिर जबरदस्ती उससे संबंध बनाया। लड़की ने इस बात का विरोध भी किया था, मगर आरोपी नहीं माना।

गिरफ्त में आरोपी।
घटना के वक्त लड़की के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। इसी बात का लड़के ने फायदा उठाया था। रेप करने के बाद युवक ने लड़की से कहा था कि यदि तूने किसी को कुछ बताया तो तुझे बदनाम कर दूंगा, मार डालूंगा।। इसके बाद युवक जब लड़की को अकेला पाता उससे शारीरिक संबंध बनाता था। इस बीच 21 जनवरी को लड़की तबीयत बिगड़ गई।

अंतागढ़ पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है।
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की, तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि मनोज ने उसे धमकी दी थी। इसलिए वह चुप थी। लड़की को अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती हो चुकी है। जिसके बाद मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस से की थी। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
ऐसी ही कुछ और खबरें पढ़िए..

एक दिन पहले जांजगीर-चांपा जिले में 7वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया था। बच्ची से रेप उसके पहचान वाले युवक ने ही किया। लड़की अपने मामा के घर जाने निकली थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा। आरोपी ने कहा कि चलो मैं तुमको छोड़ दूंगा। इसके बाद उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उससे रेप किया था।
शनिवार को लड़की स्कूल से लौटी थी। इसके बाद वह शाम को अपनी मामी के घर जा रही थी। घर से कुछ दूर आगे वह पहुंची थी। उसी वक्त ठड़गाबहरा का रहने वाला किशन बंजारे(33) वहां पहुंचा। किशन ने लड़की से पूछा कि तुम कहां जा रही है। इस पर लड़की ने उसे मामी के यहां जाने की बात बताई थी।
बताया गया कि लड़की ने जैसे ही उसे बताया कि वह मामी के यहां जा रही है। किशन उससे जबरदस्ती करने लग गया। कहने लग गया कि मैं तुमको छोड़ दूंगा और अपनी गाड़ी में बिठा लिया। किशन को लड़की भी पहले से जानती थी। इसलिए उसके साथ चली गई। कहा जा रहा है कि आरोपी उसे जहां ले जाना था, उधर नहीं ले गया। आरोपी उसे दूसरे रास्ते की तरफ ले गया। वहां सुनसान इलाके में ले जाकर लड़की से रेप किया।पूरी खबर पढ़ें
दोस्ती, प्यार और फिर रेप

दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने इलाके की ही रहने वाली एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। जब गर्लफ्रेंड ने शादी करने को कहा तो मना कर दिया। शिकायत के बाद युवक को जेल हुई। हालांकि, फिर शादी करूंगा कहकर समझौता किया। जेल से छूटने के बाद दोबारा युवती से दुष्कर्म किया। युवती जब प्रेग्नेंट हुई तो फिर से उसे छोड़ दिया। अब गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का था। पूरा मामला 11 दिन पहले यह मामला सामने आया था।
