गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

Share this

दुर्ग न्यूज, 28 सितंबर। छत्तीसगढ़ के आगामी चुनावी समर के लिए सभी पार्टियां उतर चुकी हैं। इस क्रम में गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। परिवर्तन यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर 30 सितंबर को पहुंचेगी। बिलासपुर में यात्रा का समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही कई अन्य विषयों पर मंथन करने के लिए आज रायपुर पहुंच रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे चुनाव के लिहाज से आगामी रणनीति तय करेंगे। साथ ही घोषणा पत्र के ड्राफ्ट और कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा किए जाने के संकेत हैं। दरअसल, अमित शाह एयरफोर्स के विशेष विमान से लगभग एक बजे विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। शाह पूरे समय प्रदेश कार्यालय में ही रहेंगे। यहां से वे रात लगभग 8 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसरों को IPS अवार्ड