
जांजगीर10 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
मुलमुला पुलिस ने कबाड़ चाेरी के आरोप में नरियरा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक के पास पुलिस ने 1.5 क्विंटल लोहे का सामान व एक पिकअप जब्त किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। मुलमुला पुलिस के अनुसार 21 जनवरी की रात नरियरा निवासी जितेन्द्र कुमार रात्रे एवं अनिल कुमार बंजारे वाहन क्रमांक सीजी 11 एवी 5737 में चोरी कर लोहे के एंगल व जाली लोड कर ले जा रहे थे।

पुलिस ने वाहन को अवैध रूप से सामान ले जाने की शंका में रोका और पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली। वाहन में भारी मात्रा में लोहे के कबाड़ की जानकारी दोनों से पूछी गई। पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देते हुए कोई वैध दस्तावेज नहीं देने पर पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार किया। तब जाकर चोरी के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आराेपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
