आज जगदलपुर में जुटेंगे आंध्र प्रदेश के लोग इसके बाद रायपुर में भी मनेगा उत्कल उत्सव | People of Andhra Pradesh will gather in Jagdalpur today, after that Utkal festival will be celebrated in Raipur as well.

Share this

रायपुर19 घंटे पहलेलेखक: अश्विनी पाण्डेय

  • कॉपी लिंक
जगदलपुर में कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर।आज जुटेंगे कई भाजपा दिग्गज नेता। - Dainik Bhaskar

जगदलपुर में कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर।आज जुटेंगे कई भाजपा दिग्गज नेता।

भाजपा आज से छत्तीसगढ़ में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। पहला कार्यक्रम जगदलपुर में आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने डी. पुरंदेश्वरी आ रही है। इसके बाद दूसरा आयोजन पंजाब के लोगों के साथ भिलाई में होगा। रायपुर में एक अप्रैल को ओडिशा के लोगों के साथ उत्कल उत्सव मनाने का प्लान भी तैयार किया जा चुका है। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक पीके श्रीनिवास राव मद्दी ने बताया कि अंबिकापुर में झारखंड के लोगों के साथ कार्यक्रम करने का प्लान है।

यूपी-बिहार के लोगों के साथ भी कार्यक्रम करेंगे, लेकिन अभी जगह और तारीख तय नहीं है। वर्ष के अंत तक 18 से 20 कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। यह प्रक्रिया सतत चलती रहेगी। नवंबर 2022 में राष्ट्रवाद की अवधारणा को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत का गठन किया गया था।

क्या है एक भारत श्रेष्ठ भारत
लोगों में क्षेत्रवाद की जगह राष्ट्रवाद की भावना जागे। संस्कृति का आदान प्रदान हो। लोगों में प्रवासी की फीलिंग न हो। लोग यह सोचें कि हम किसी एक प्रदेश के नहीं भारत देश के रहने वाले हैं। प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की अवधारणा है कि किसी को यह नहीं लगना चाहिए कि हम बाहर के हैं। आप भी हमारे, हम भी आपके, यही भाव पैदा करने के लिए ये कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश, झारखंड, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे 17 प्रदेशों में कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है।

आज जगदलपुर में जुटेंगे सैकड़ों आंध्र प्रदेशी
श्रीनिवास मद्दी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आंध्र प्रदेश में हजारों लोग रहते हैं। कई लोग तो 200-300 साल से यहीं रह रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए ही आज जगदलपुर में कार्यक्रम किया जा रहा है। सभी को आंध्र की वेशभूषा में आने का आग्रह किया गया है। तोरण की तरह नारियल-केले के पत्तों से मंच की सजावट की जा रही है। खानपान भी आंध्रा का बनाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद मोहन मंडावी, संतोष पांडेय, केदार कश्यप, लता उसेंडी, दीपक म्हस्के शामिल होंगे।

कार्यक्रम की खास बात

  • जिस शहर या जिले में दूसरे प्रदेश के लोग बाहुल्य में होंगे, वहां उस प्रदेश की संस्कृति के कार्यक्रम किए जाएंगे।
  • जिस प्रदेश का कार्यक्रम होगा, अगर वहां भाजपा सरकार है तो वहां के मंत्री-सीएम भी आएंगे।
  • कार्यक्रम में उस प्रदेश की संस्कृति को ध्यान में रख मंच तैयार होगा। खानपान भी उसी प्रदेश का बनाया जाएगा।
  • कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को उसी प्रदेश के वेशभूषा में आने का अनुरोध किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  वकील बोले- पूछताछ के लिए 32 घंटे खड़ा रखा, पिटाई से आंख में आई चोट,अब कोर्ट में मामला | The businessman was kept standing for 32 hours during interrogation, the retina was injured due to beating, the case reached the court