
बिलासपुर19 घंटे पहले

- कॉपी लिंक

एसएसपी पारुल माथुर के जनदर्शन में सालभर के भीतर विभिन्न तरह की शिकायतें आई। इनके निराकरण के लिए उन्होंने आए लोगों के आवेदन को राजपत्रित अधिकारी, थानेदार व चौकी प्रभारियों के पास भेजा और इनमें से अधिकांश का निराकरण किया गया। 2022 में एसएसपी पारुल माथुर ने हर 15 दिन में जनदर्शन लगाया। यह सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चला। सालभर के भीतर एसएसपी के जनदर्शन में कुल 456 शिकायतें आई। इनमें से 340 का हल हो चुका है। इनमें से 116 शिकायतें ऐसी हैं जो लंबित और उनकी जांच चल रही है।

एसएएसपी के जनदर्शन में सबसे अधिक शिकायतें जमीन संबंधी, धोखाधड़ी व पारिवारिक झगड़ों की आई। इसे उन्होंने एएसपी सिटी, एएसपी रुरल, एएसपी आईयूसीएडब् ल्यू,सीएसप ी सिविल लाइन, सीएसपी सिटी कोतवाली, सीएसपी सरकंडा, सीएसपी चकरभाठा, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपीआईयू एसी,डीएसपी कोटा व आरआई, संबंधित थानेदार व चौकी प्रभारियों सहित 35 के पास भेजा गया। उन्होंने इसपर कार्रवाई की। सबसे अधिक सरकंडा टीआई के पास 61 शिकायतें आई। इनमें से 51 का निराकरण किया गया और 10 अभी पेडिंग है। इसके बाद टीआई सिविल लाइन के पास 54 आवेदन भेजे गए। इनमें से 35 का निराकरण हो चुका है और 19 लंबित है।
सड़क,नाली, बिजली की समस्या का निराकरण
एसएसपी के जनदर्शन में ऐसा नहीं है कि केवल अपराध से संबंधित समस्याएं आई। लोगों ने सड़क, नाली, बिजली की समस्याएं भी बताई और इसका संबंधित विभाग से संपर्क कर निराकरण कराया गया।
जल्द निराकरण होगा
“आम लोगों की समस्याओं का निराकरण के लिए 2022 में जनदर्शन लगाए गए। 116 शिकायतें लंबित होने से जांचकर्ता को लंबित शिकायतों के शीध्र निराकरण की दिशा में कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।”
-पारूल माथुर, एसएसपी बिलासपुर
