IndiGo : दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें आज रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, हजारों लोग परेशान

Share this

दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर के हवाई अड्डों पर इंडिगो एयरलाइंस की संचालन से जुड़ी समस्याओं के चलते हजारों यात्री परेशान हैं। इसी बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज आधी रात तक इंडिगो एयरलाइंस की सभी प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया कि 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली इंडिगो की डोमेस्टिक फ्लाइट्स आज आधी रात तक (रात 23:59 बजे तक) कैंसिल कर दी गई हैं। बाकी सभी एयरलाइंस का ऑपरेशन तय समय के मुताबिक ही रहेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आगे कहा कि हमारी डेडिकेटेड ऑन-ग्राउंड टीमें इस रुकावट को कम करने और पैसेंजर्स को आरामदायक अनुभव देने के लिए सभी पार्टनर्स के साथ मिलकर पूरी लगन से काम कर रही हैं। जिन यात्रियों को किसी भी मेडिकल मदद की जरूरत है, वे हमारे ग्राउंड स्टाफ या हेल्प डेस्क या टी3 डोमेस्टिक पियर जंक्शन पर सेल्फ मेडिकेशन रूम, टी2 में पोस्ट सिक्योरिटी सेल्फ मेडिकेशन रूम और टी1 पर डिपार्चर मेडिकल सेंटर में मेडिकल स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं। इतना ही नहीं अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी ऑफिशियल वेबसाइट देखें www.newdelhiairport.in।

Share this
READ MORE  अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी, ट्रेक्‍टर और चार हाईवा जब्त