भिलाई में चंद्रा- मौर्या के पास बोरे में मिली अज्ञात महिला की लाश 

Share this

भिलाई नगर। चंद्रा- मौर्या अंडर ब्रिज के समीप चौहान ऑटोमोबाइल्स की दीवाल से सटे नाले में बोरे में बंद अज्ञात महिला की लाश मिली है। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाश तीन-चार दिन पुरानी लग रही है। फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खगाल रही है समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के हाथ में गोदना भी है। महिला के हाथ में आरती, महादेव, लखन, सुरेश लिखा हुआ है।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार लाश तीन-चार दिन पुरानी है। महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच हो सकती है। घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ मोहन पटेल, क्राइम प्रभारी निरीक्षक प्रमोद रुसिया घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे की रस्सी खोलकर देखा तो उसमें एक अज्ञात महिला का शव मिला। प्रारंभिक तौर पर मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या कर शव यहां फेंकने की आशंका जताई है।

लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है। साथ ही सीसी फुटेज भी देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान और घटना से जुड़े आरोपियों का पता लगाया जाएगा।

READ MORE  भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से नाबालिग लड़की हुई लापता,जांच में जुटी पुलिस
Share this