अरविंदर सिंह खुराना बने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के दुर्ग जिला अध्यक्ष 

Share this

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अरविंदर सिंह खुराना को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समाज में उत्साह का माहौल है। खुराना लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं और उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पार्टी संगठन में उनकी पहचान एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में रही है। इससे पूर्व भी वे पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। नेतृत्व क्षमता, कार्यकर्ताओं से संवाद और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की उनकी शैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद समाज के लोगों और पार्टी पदाधिकारियों ने अरविंद सिंह खुराना को बधाइयां दीं हैं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा अल्पसंख्यक समाज को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़कर उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Share this
READ MORE  शिवनाथ में बाढ़, 32 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू