
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला के नवनियुक्त संगठन प्रभारी का आत्मीय स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त दुर्ग जिला संगठन प्रभारी भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन दुर्ग जिला भाजपा संगठन प्रभारी के रूप में नियुक्ति के पश्चात प्रथम दुर्ग आगमन पर दुर्ग के पटेल चौक पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एवं माला पहनाकर अपने नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन का स्वागत किया। पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात जिला भाजपा कार्यालय सभागार में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की परिचात्मक बैठक जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन की मुख्य उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक मे कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू ,भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केएस चौहान ,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर,उषा टावरी, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू विनोद अरोरा,भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, राइस मिल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल उपस्थित रहे।
बैठक में दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति से वाकिफ है हम सब कोई न कोई दायित्व में रह चुके हैं और अब आगामी दिनों कोई न कोई दायित्व में आएंगे हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम भारतीय जनता पार्टी में दायित्वधारी बनते हैं। संगठन के प्रति हमारा समर्पण त्याग और कार्य को हमारा नेतृत्व देखता है आप सभी ने देखा होगा। हमारे वर्तमान के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन हमारे छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी थे। आप कार्यकर्ताओं की तरह हमारे साथ संगठन को लेकर हमेशा बैठक करते थे। संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करते थे और संगठन को शीर्ष की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत रहते थे। आज वे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
श्री जैन ने कहा कि आप पार्टी की चिंता करें पार्टी आपकी चिंता अवश्य करेगी। आपके समर्पण को आपके त्याग को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करेगी। आप सभी पूरी एकाग्रता, तन्मयता और ईमानदारी के साथ संगठन के लिए कार्य करते रहें जिस तरह से आप सभी ने इतिहास बनाते हुए बीते विधानसभा-लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ठीक उसी तरह आप सभी कार्य करते रहें और दुर्ग जिले के एकमात्र विधानसभा पाटन में भी हमें ऐतिहासिक जीत प्राप्त करनी है और वह दिन दूर नहीं। आप सभी के अथक परिश्रम और मेहनत से हम उस सीट पर भी जीत दर्ज करेंगे। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि अपनी उर्जा, अपनी क्षमता का सौ परसेंट आवश्य दें।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि सभी चुनावों में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की और जीत का श्रेय कार्यकर्ता को ही जाता है। ट्रिपल इंजन की सरकार और यह सरकार बनाने का श्रेय हमारे जिले के कार्यकर्ताओं को जाता है। उनके परिश्रम को मैं नमन करता हूं। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दुर्ग जिला की संगठन संरचना के बारे में विस्तारपूर्वक जिला प्रभारी नंदन जैन को बताया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया एवं आभार जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, सुश्री सरिता मिश्रा, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव,आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, विनायक नातू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, महामंत्री अनिकेत यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

