भिलाई की जनता के लिए विधायक देवेंद्र यादव का दो दिवसीय सत्याग्रह 

Share this

० रिटेंशन स्कीम आवास के नए नियम को वापिस लेने, कार्मिकों के मिनिमम वेज, टाउनशिप मार्केट के लीज नवीनीकरण, सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण, हाउस फॉर ऑल स्कीम के मुद्दे पर गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने आज सिविक सेंटर पार्किंग स्थल पर गांधीवादी तरीके से दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू किया। वे सेल – बीएसपी प्रबंधन द्वारा हाल ही लिए गए निर्णय और नीतियों को जनविरोधी बताते हुए विरोध कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेता और यूनियन के अनेक प्रतिनिधियों ने मंच पर आकर विधायक के शांतिपूर्ण आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। बीएसपी प्रबंधन के कथित निर्णय के खिलाफ विधायक देवेंद्र यादव 20 और 21 दिसंबर को गांधीवादी तरीके से उपवास कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अपनी घोषणा के अनुरूप विधायक यादव आज सिविक सेंटर पार्किंग स्थल पर सुबह 10 बजे से सत्याग्रह पर बैठ गए। इस आंदोलन के तहत वे दो दिवसीय उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आज बड़ी संख्या में विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंच पर आकर समर्थन देने की घोषणा की। विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि बीएसपी भिलाई की शान है, भिलाई की पहचान है।

ऐसे में बीएसपी प्रबंधन की कुछ नीतियां जनविरोधी हैं। इसलिए अब सभी को एकजुट होना पड़ेगा। जो भी लोग भिलाई से हैं और बीएसपी से जुड़े है, उन सभी को एकजुट होकर नीतिगत लड़ाई लड़नी होगी।

विधायक यादव ने बताया कि कि बीएसपी प्रबंधन बजट में कटौती कर कार्मिकों, ठेका श्रमिकों, सेवानिवृत्त और पूर्व कार्मिकों को दी जाने वाली शिक्षा, चिकित्सा और आवास जैसे अनिवार्य और महत्वपूर्ण सुविधाओं में कटौती कर रही है। लीज और रिटेंशन स्कीम के तहत आबंटित आवास की शर्तों में बदलाव कर किराए की दर में मनमानी बढ़ोतरी की गई है, लीजधारियों को नोटिस जारी कर आवास खाली करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। संयंत्र में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों की छंटनी की जा रही है। 20 प्रतिशत छटनी का लक्ष्य प्रबंधन ने रखा है। सत्याग्रह स्थल पर भिलाई के महापौर नीरज पाल, रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, सुबोध हरितवाल, धर्मेंद्र यादव, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू, रिसाली निगम के पार्षद अनूप डे, पूर्व महापौर नीता लोधी, पार्षद लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी एंकाश बंछोर, के. जगदीश, साकेत चंद्राकर, सुमित सिंह पवार, अरुण सिसोदिया, विनोद उपाध्याय, रत्ना नारबदेव, फतेह सिंह भाटिया सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन, यूनियन के पदाधिकारी एवं नेता टाउनशिप के व्यापारीगण, भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हुए।

READ MORE  चन्दूलाल चन्द्राकर हास्पिटल एवं कालेज में सुविधाओं का होगा विस्तार
Share this