बीएसएनएल सिम बंद, उपभोक्ता लगा रहे दफ्तर के चक्कर 

Share this

भिलाई। बीएसएनएल का सिमकार्ड अचानक बंद हो रहा है। उपभोक्ता उसे चालू कराने दफ्तर पंहुच रहे हैं। उन्हें जवाब मिल रहा है कि समस्या एक दिसंबर से है। कब समस्या का समाधान होगा, इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

ज्यादा परेशानी उन लोगों को है, जो लेन-देन के लिए बीएसएनएल नंबर रजिस्टर किए हैं। इस वक्त न सिमकार्ड ठीक किया जा रहा है और न ही अपग्रेड हो रहा है। यानी कि पूरी तरह से काम ठप पड़ा है। दफ्तर आने वाले उपभोक्ता कर्मचारियों के जवाब सुनकर सशंकित है कि क्या होगा। वहीं यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं निजीकरण के लिए साजिश तो नहीं रची जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड: पूर्व CM भूपेश बघेल को बड़ा झटका, सेशन कोर्ट ने पलटा CBI कोर्ट का फैसला