गिरोला में आमसभा को करेंगे संबोधित, 133 करोड़ के 98 विकास कार्यों की देंगे सौगात | Will address the general meeting in Girola, will gift 98 development works worth Rs 133 crore to the residents of the district

Share this

जगदलपुर3 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छ्त्तीसगढ़ के मुख्ममंत्री भूपेश बघेल 25 और 26 जनवरी को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। 25 जनवरी को वे जिले के गिरोला पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत CM करीब 12 बजे चॉपर से गिरोला पहुंचेंगे। यहां वे आम सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही गिरोला के मंच से जिले के लोगों को 133 करोड़ रुपए के 98 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जिसमें 68 करोड़ 42 लाख 80 हजार रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण और 65 करोड़ 18 लाख 40 हजार रुपए के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही 26 जनवरी को जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। जगदलपुर में भी विभिन्न निर्माणकामों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

इन निर्माण करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

  • 24 करोड़ रुपए की लागत से बकावंड से कोलावल के बीच लगभग 26 किलोमीटर लंबी सड़क और पुल के चैड़ीकरण का कार्य।
  • 18 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से रायकोट से कुरेंगा के बीच निर्मित 23 किलोमीटर लंबी सड़क।
  • 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से मारीगुड़ा से मैलबेड़ा के बीच 6 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण।
  • 2 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से जेल में बैरक निर्माण कार्य।
  • 2 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से दरभा में निर्मित 50 सीटर आईटीआई छात्रावास।
  • 1 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से किलेपाल में निर्मित 50 सीटर आईटीआई छात्रावास।
  • सेतु निर्माण विभाग के 4 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से गंजोपारा से गुड़ियापारा के बीच निर्मित सेतु।
  • मछलीपालन विभाग के 3 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से कोसारटेडा जलाशय में मछलीपालन के लिए केज स्थापना और फ्लोटिंग हाउस एवं गोदाम निर्माण।
  • जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में में 1 करोड़ 23 लाख 3 हजार और 2 हजार किलोग्राम क्षमता के कंपोस्ट मशीन लगाई जाएगी।
  • सिटी ग्राउंड के सामने निर्मित 10 दुकान और 2 हाल समेत प्रवेश द्वार का लोकार्पण।
  • 96 लाख रुपए की लागत से आमागुड़ा चैक में निर्मित दुकान।
  • स्वास्थ्य विभाग के 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित एफ टाईप क्वार्टर सहित अन्य कार्यों लोकार्पण करेंगे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  AAP प्रमुख दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को आएंगे राजधानी, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र