भिलाई निगम में बरसों से एक ही सीट पर जमे कर्मचारी इधर-उधर

Share this

आदेश में 38 कर्मचारियों के नाम
वाहन चालकों का भी तबादला
दुर्ग न्यूज, 25 जनवरी। नगर निगम भिलाई में कार्यरत कई कर्मचारियों का तबादला हुआ है। साथ ही टेबल रोटेशन भी हुआ है। वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को इधर- उधर किया गया है। ऐसे 38 कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव हुआ है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आदेश जारी किया है। कई कर्मचारियों के विभागों में भी परिवर्तन हुआ है। स्थानांतरण व टेबल रोटेशन को लेकर कुछ दिन पूर्व से ही विभागों से वर्षों से पदस्थ कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी और तभी से कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव होना तय माना जा रहा था।
वाहन चालकों का तबादला

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नगर निगम भिलाई में वर्षों से एक ही विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण एवं टेबल रोटेशन के बाद अब वाहन चालकों के ट्रांसफर का लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने 25 वाहन चालकों को स्थानांतरित कर नवीन स्थानों पर पदस्थ किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  लोकसभा निर्वाचन-2024 : अधिसूचना का प्रकाशन कल 12 को, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल, मतदान 7 मई एवं मतगणना 4 जून