नए साल की शुरुआत में लाल आतंक पर दोहरा प्रहार, कहीं ढ़ेर, तो कहीं सरेंडर

Share this

० सुकमा में हिड़मा के करीबी देवा ने किया सरेंडर

० एरिया कमांडर सचिन मंगडू समेत 14 नक्सली ढ़ेर

रायपुर/सुकमा। नए साल की शुरुआत होते ही लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष नक्सली हिड़मा के करीबी और पीएलजीए कमांडर बारसे देवा ने आज शनिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली कमांडर बारसे देवा के सरेंडर के बाद की सबसे पहली तस्वीर सामने आई है। तेलंगाना पुलिस जल्द ही देवा के सरेंडर की आधिकारिक घोषणा करने वाली है।

बताया गया था कि आज वह तेलंगाना के डीजीपी के सामने हैदराबाद में आत्मसमर्पण करने वाला है। बारसे देवा पर 50 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। वह नक्सल संगठन के भीतर एक प्रभावशाली चेहरा माना जाता रहा है। हिड़मा के एनकाउंटर के बाद बारसे देवा को पीएलजीए का कमांडर बनाया गया था। इसके बाद से वह संगठन की सैन्य गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रहा था। बारसे देवा माओवादी पार्टी की सैन्य टुकड़ियों (सशस्त्र बलों) की गतिविधियों को संभाल रहा था। नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 को संगठन की सबसे खतरनाक टीम माना जाता है, और इसका कमांडर बारसे देवा है। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों में बटालियन का ज्यादा प्रभाव रहा है। माओवादी पार्टी को हथियारों की सप्लाई में बारसे देवा की भूमिका बेहद अहम मानी जाती रही है।

मुठभेड़ में 14 नक्सली ढ़ेर

मुठभेड़ में कोन्टा एरिया कमांडर सचिन मंगडू सहित 14 नक्सलियो को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सुरक्षा बलों ने दक्षिण बस्तर इलाके के सुकमा और बीजापुर जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया। सुकमा जिले के किस्टारम इलाके के घने जंगलों में मुख्य मुठभेड़ हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की जॉइंट टीमें इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से कई घंटों तक जबरदस्त गोलीबारी हुई।

READ MORE  अल्लू अर्जुन भगदड़ पीड़ित परिवार को देंगे दो करोड़ 

मौके से बरामद हथियारों में एक एके-47 और एक इंसास राइफल के साथ-साथ अन्य गोला-बारूद और विस्फोटक शामिल हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान कोन्टा एरिया कमांडर सचिन मंगडू सहित 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में ASP आकाश राव गिरपूंजे की हत्या में शामिल सभी नक्सली कमांडरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

नक्सली कमांडर बारसे देवा के सरेंडर के बाद, बीजापुर और सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मुठभेड़ में भी बड़ी सफलता मिली है।

Share this