भिलाई निगम ने सर्विस रोड पर अवैध खड़े वाहन हटाये

Share this

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्विस रोड पर अवैध खड़े किये वाहनों को हटाने कार्यवाही की गई। नागरिक व आटो डीलरों द्वारा सड़क किनारे एवं बाजार के बीच में अवैध रूप से वाहन खड़ा कर दिया जाता है, जिसके कारण सड़क जाम हो जाता है और आवागमन बाधित होता है। इससे शहर में सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। आटो स्टोर वालों द्वारा सर्विस रोड पर वाहन खड़ा कर रिपेयरिंग एवं वाशिंग का कार्य किया जाता है। साथ ही नागरिकों द्वारा अपने चार पहिया एवं दोपहिया वाहन चालक सर्विस रोड पर खड़ा कर इधर-उधर चले जाते है। जिसके कारण रोड से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालको एवं पैदल चलने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। संयुक्त टीम द्वारा वाहनों को हटाकर जब्त किया गया। उन्हें दोबारा वाहन खड़ा न करने की समझाइस दी गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कार्यवाही के दौरान एसडीएम हितेश पिस्दा, तहसीलदार डीकेश्वर साहू, जोन सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बालकृष्ण नायडू, सुनील जोशी, प्रसन्न तिवारी, बसंत देवांगन, उड़नदस्ता प्रभारी विनय शर्मा, हरिओम गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बीजापुर में मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान शहीद, दो घायल