धमतरी में धान खरीदी में गंभीर अनियमितता: समिति प्रबंधक-ऑपरेटर बर्खास्त, खाद्य निरीक्षक निलंबित

Share this

धमतरी। जिले में धान उपार्जन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित मोहदी के ऑपरेटर एवं समिति प्रबंधक को सेवा से पृथक कर दिया गया है। वहीं मगरलोड के खाद्य निरीक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन की टीम द्वारा उक्त समिति में धान उपार्जन की व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान मिलावटयुक्त धान, टोकन का दुरुपयोग एवं अवैध रूप से धान बेचने का मामला पकड़ में आया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण, बिक्री, मिलिंग अनियमितताओं तथा बिचौलियों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसी के तहत धान खरीदी में गंभीर अनियमितता के मामलों में प्राथमिक कृषि सहकारी- साख समिति मर्यादित मोहदी पंजीयन क्रमांक 674 के ऑपरेटर अशोक साहू एवं प्रबंधक गोपाल साहू द्वारा घोर लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने के लिए सेवा से पृथक किए जाने की कार्यवाही की गई है। 12 जनवरी को जारी आदेश के तहत धान खरीदी के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के आरोप में रीना साहू खाद्य निरीक्षक मगरलोड जिला धमतरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

READ MORE  Bihar News : सिंहेश्वर मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर मची अफरातफरी, टूटी बैरीकेडिंग; कई घायल

शासन की मंशा है कि धान उपार्जन का लाभ केवल वास्तविक किसानों को ही प्राप्त हो और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जाए।

Share this