अश्लील डांस मामले में मैनपुर के SDM तुलसीदास मरकाम निलंबित, आयुक्त कावरे ने जारी किया आदेश

Share this

रायपुर। देवभोग में ओपेरा आयोजन के नाम पर अश्लील डांस देखने वाले मैनपुर के SDM तुलसीदास मरकाम को रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इससे पहले वीडियो वायरल होने पर उन्हें एसडीएम पद से हटाकर कलेक्टोरेट में अटैच किया गया था। अब रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने इस मामले में सख़्त कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जानें क्या था मामला

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पूरा मामला मैनपुर विकासखंड के रुमाल गांव का है, जहां ओपेरा आयोजन के नाम पर और मनोरंजन के लिए आयोजन रखा गया था, लेकिन मनोरंजन के बदले अश्लीलता जमकर फैलाई गई। इस आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम द्वारा अनुमति भी दी गई थी एवं कार्यक्रम से पहले बार बालाओं द्वारा सोशल मीडिया पर दर्शकों को आमंत्रित किया गया था।

इस पूरे आयोजन में जमकर पैसों की झड़ी लगाई गईं। लगातार जिस तरीके से वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, उसके बाद कार्रवाई भी शुरू हो गई है। अश्लील हरकत करते हुए पुलिसकर्मी भी वीडियो में दिख रहे हैं, वहीं दर्शक भी नजर आ रहे हैं। पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर थी, मैनपुर के एसडीएम, वे भी बार बालाओं के साथ झूमते हुए, पैसे उड़ाते हुए एवं चांस मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Share this
READ MORE  भिलाई में बदमाश को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, 30 से अधिक लोग हिरासत में