पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग का वार्षिक स्नेह सम्मेलन

Share this

 

भिलाई। मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग (छत्तीसगढ़) की 59वीं वर्षगांठ पर वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन बुधवार को राजाभोज मंगल भवन, दीक्षित कॉलोनी, नेहरू नगर (पूर्व), भिलाई-दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

राजाभोज की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ विजय बघेल सांसद दुर्ग, ललित चंद्राकर, विधायक दुर्ग ग्रामीण, ताम्रध्वज साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री, अरूण वोरा पूर्व विधायक दुर्ग शहर, समाजसेवी इन्द्रजीत सिंह (छोटू) तथा पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल चौधरी, उपाध्यक्ष बसंत बिसेन, विशाल बिसेन जिलाध्यक्ष बालाघाट, बैतूल से पत्रकार शंकर पवार, छिंदवाड़ा से युवराज हिंगवे, कोमल गौतम रायपुर अध्यक्ष, डाॅ.रमेश राहंगडाले, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महासचिव ममता राहंगडाले, संरक्षक डाॅ.वायआर कटरे, हरिकृष्ण बिसेन, प्रभाकर खौसी, सूरजलाल पटले, लेखसिंह राणा, भागवत प्रसाद देशमुख, गोविंद लाल राहंगडाले, पवार क्षत्रिय संघ भिलाई अध्यक्ष छोटेलाल पारधी, युवाध्यक्ष डिलेश बोपचे, राकेश बिसेन, चंदन बोपचे, सुभाष राणे, अजय पटले, विरेन्द्र बघेल, अनिल बिसेन जनसंवाद सचिव एवं मीडिया प्रभारी डाॅ.दिलीप चौधरी, समाज के समस्त कार्यकारिणी तथा समाजजनों की उपस्थिति में किया गया।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने का स्वप्न देखा जा रहा है। सभी के सहयोग से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है और इसमें एकजुट संगठित सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि संघ लगातार प्रगति की ओर आगे बढ़ते जा रहा है। इस अवसर पर समाज की प्रत्येक वर्ष प्रकाशित की जाने वाली वार्षिक पत्रिका पवार ज्योति का विमोचन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

READ MORE  आपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक खत्म, खरगे ने कहा इस संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ 

अध्यक्ष छोटेलाल पारधी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर कार्यक्रम की

शुरुआत की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने पवार क्षत्रिय समाज के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, नशे पर प्रतिबंध, युवा वर्ग में उद्यमिता के विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समाज की एकता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों पर ज़ोर देते हुए युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही प्रगति और सशक्त भविष्य की नींव होती है।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथिगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहिन्दर कटरे तथा महिला अध्यक्ष आशा शरणागत द्वारा किया गया।

Share this