नितिन नबीन बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह के सामने हुई ताजपोशी

Share this

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन ने निर्विरोध जीत दर्ज कर बीजेपी की कमान संभाल ली है। नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद नितिन नबीन ने बीजेपी मुख्यालय का रुख किया। नितिन नवीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नई दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है। नितिन नबीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद हैं।

Share this
READ MORE  निरोग और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योग-आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका: स्वामी परमार्थ