SIR में फर्जी शिकायतों के आधार पर नाम काटने की आशंका, कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल ने सौंपा ज्ञापन

Share this

दुर्ग न्यूज। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान शिकायतों के आधार पर वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका को लेकर दुर्ग एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

ज्ञापन में धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रशासन द्वारा SIR की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसमें मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। लेकिन कई क्षेत्रों से यह गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं कि दावा-आपत्ति प्रक्रिया के अंतर्गत अज्ञात व्यक्तियों या किसी विशेष राजनीतिक दल से जुड़े बीएलए के माध्यम से एक साथ सैकड़ों फार्म-7 आवेदन जमा कराए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य वास्तविक और वैध मतदाताओं के नाम सूची से कटवाना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा के खिलाफ है और इसके जरिए मतदाता सूची में मनमानी व पक्षपातपूर्ण बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा है।

धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी से आग्रह किया कि अज्ञात शिकायतकर्ताओं या फर्जी आवेदनों के आधार पर किसी भी स्थिति में किसी भी वैध मतदाता का नाम न काटा जाए। साथ ही फर्जी शिकायत करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की साज़िशों पर रोक लग सके।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है और उसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ सीधे-सीधे नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ी तो जनआंदोलन भी करेगी।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो न‌ए केस, रायपुर में दो मरीजों की पुष्टि

श्री बाकलीवाल ने प्रशासन से यह भी मांग की कि SIR प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, सरल और निष्पक्ष बनाया जाए तथा आम नागरिकों को पर्याप्त समय, स्पष्ट दिशा-निर्देश और सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि किसी भी वैध मतदाता का नाम गलती या साज़िश के कारण न कटे।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, भोला महोबिया, विजेंद्र भारद्वाज, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, आदिल ख़ान, सागर रजक उपस्थित थे।

Share this