कामधेनु विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ.दिलीप चौधरी बेस्ट एकेडमिक लाइब्रेरी अवार्ड से सम्मानित

Share this

भिलाई। छत्तीसगढ़ लाइब्रेरी एसोसिएशन पंजीयन क्रमांक 122202456077 के तत्वावधान में बिलासपुर में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यभर से पुस्तकालयकर्मी, प्राध्यापक, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के छात्र, शोधार्थी तथा शिक्षा जगत से जुडे़ अनेक नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुस्तकालय आंदोलन को सशक्त करना तथा अध्ययन और शोध की संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तकालय उच्च शिक्षा की रीढ़ है और ज्ञान आधारित समाज के निर्माण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। लाइब्रेरी में पढ़ने से आपसी संवाद ज्यादा होता है, इससे मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने लाइब्रेरियन को गुरु का दर्जा दिया।

 

विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक, बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए पुस्तकालयों के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी ने कहा कि पुस्तकालय वास्तव में जनता का विश्वविद्यालय है, जहां समाज के हर वर्ग को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ.दिलीप चौधरी को पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु छत्तीसगढ़ पुस्तकालय संघ द्वारा “इनोवेटिव लाइब्रेरी प्रोफेसनल्स ऑफ द ईयर अवार्ड“ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी अत्मानंद कॉलेज के प्राचार्य डॉ.यूके श्रीवास्तव, गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ.ब्रजेश तिवारी, संघ के अध्यक्ष डॉ.कुंदन, सचिव डॉ.अविनाश सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष डॉ.प्रमोद शर्मा, उपाध्यक्ष बिहारीलाल पटेल, डॉ.रामकीर्तन तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

READ MORE  जशपुर के नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने किया पदभार ग्रहण
Share this