जगदलपुर में तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौके पर मौत, 6 घायल

Share this

जगदलपुर। जगदलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गयी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क दुर्घटना जगदलपुर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के मेंद्री घूमर मोड़ पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक मोड़ पर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मारडूम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग गरियाबंद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वे जगदलपुर घूमने आए थे।

Share this
READ MORE  बेंगलुरु में भगदड़: RCB का मार्केटिंग हेड एयरपोर्ट से गिरफ्तार