
दुर्ग। अधिवक्ता जसोदा सिक्का ने नारायणपुर मैराथन में हिस्सा लेकर पांचवा स्थान हासिल किया। उन्हे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों दस हजार रुपए नगद इनाम दिया गया। उनके दुर्ग आगमन पर यहां अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दी और सम्मान किया।

जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग की पहल पर दुर्ग पहुंची जसोदा सिक्का का संघ के पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर तथा मुंह मीठा करा स्वागत किया। संघ के अन्य सदस्यों में नरेन्द्र सोनी, उत्तम चंदेल, संतोष वर्मा, बादशाह प्रसाद सिंह (सदस्य स्टेट बार काउंसिल) संघ के पूर्व उपाध्यक्ष- फारूख भाई, संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष- मनोज मून अमोद पाठक, आलोक सारस्वत, प्रभात पाण्डेय, अशोक यादव, हर्ष दुबे, निशा सिंह, आंचल, काजल मिश्रा, आकांक्षा जायसवाल, सविता पाध्ये, रेखा दुबे, मंदीप सिंह, जया श्रीवास्तव, नंदिनी चंद्रवंशी, पूनम मांझी, अनामिका, सारिका, अविनाश वर्मा, दीपक यावलकर आदि अधिवक्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने संघ को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि के साथ उन्हे महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

