महाशिवरात्रि पर शिवनाथ नदी तट पर मेला: पॉलीथिन बैन, निगम की चेतावनी

Share this

० तैयारियों का महापौर व आयुक्त ने किया निरीक्षण

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० मंदिर परिसर के आसपास दुकानें प्रतिबंधित, पुष्प वाटिका गेट से लगेगा मेला बाजार

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मेला कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शिवनाथ नदी महमरा तट पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, सहायक अभियंता राजेंद्र धबाले, करण यादव, बाज़ार अधिकारी अभय मिश्रा, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, शेखर दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिवनाथ नदी तट क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पसरा, ठेला, दुकान या अन्य सामान विक्रेताओं को मंदिर परिसर के आसपास दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। सभी दुकानदारों को पुष्प वाटिका गेट के पास से निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगानी होंगी।

उन्होंने व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। पुष्प वाटिका के आसपास सड़क के एक किनारे पूजा सामग्री की दुकानें तथा दूसरी ओर खाद्य सामग्री की दुकानें लगाई जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके।

महापौर एवं आयुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करते पाया गया तो नगर निगम के अतिक्रमण विभाग एवं बाजार विभाग द्वारा तत्काल जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि मेले को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

READ MORE  नारायणपुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Share this