कांग्रेस विधायक दल की बैठक 22 को, बजट सत्र से पहले रणनीति पर होगी चर्चा 

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

यह बैठक नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके अगले दिन 24 फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।

सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री के अनुसार, यह बजट केवल वार्षिक आर्थिक दस्तावेज नहीं बल्कि प्रदेश के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत करेगा। बजट 2026-27 में वर्ष 2047 तक के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार पर विशेष फोकस रहने की बात कही गई है।

Share this
READ MORE  भिलाई के निजी अस्पताल में अवैध ऑक्सीजन प्लांट पर बड़ा खुलासा, राज्यपाल से शिकायत