धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, राजधानी में डीपीएस स्कूल के पास हुई घटना में 4 मृत

Share this

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक गंभीर हादसा हुआ। डीपीएस स्कूल के पास धान से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बगल में चल रही कार पर पलट गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान तीन अन्य घायलों की जान चली गई।

हादसे की वजह: बीच सड़क पर टूटा ट्रक का हुक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के पास अचानक ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) टूट गया। इसके बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और भारी-भरकम ट्रक सीधे कार के ऊपर जा गिरा। कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई थी। गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, ट्रक में धान की बोरियां क्षमता से अधिक लदी हुई थीं। सड़क पर अचानक हुए इस तकनीकी फेलियर ने कार सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।

थाना प्रभारी, विधानसभा पुलिस स्टेशन ने बताया कि
“ट्रक का मैकेनिकल फेलियर इस हादसे का मुख्य कारण नजर आ रहा है। ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ितों की पहचान की जा रही है।”

Share this
READ MORE  महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: पंचायत सचिव पत्नी के नाम ले रहा था फायदा, अब निलंबित