दुर्ग निगम मुख्यालय में कल 2 को खेली जाएगी फूलों की होली 

Share this

० नगर निगम परिसर में होली मिलन समारोह

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा 2 मार्च सोमवार को निगम मुख्य कार्यालय परिसर में फूलों की होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपा है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार निगम परिसर में फूलों की होली” का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें रंगों की जगह पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द्र और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

महापौर ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे और एकता का प्रतीक है। रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए निगम ने इस बार प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से होली मनाने का निर्णय लिया है।

कार्यक्रम में निगम के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। सामूहिक पुष्प वर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिससे आपसी समन्वय और सहयोग की भावना और मजबूत होगी।

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षित, पर्यावरण हितैषी और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।फूलों की होली के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित त्योहार मनाने की प्रेरणा दी जाएगी।

Share this
READ MORE  विद्युत मंडल का एई 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई