ईंधन संकट: चूल्हे के लिए लकड़ी तलाश रहे हैं मूक बधिर शाला के बच्चे 

Share this

भिलाई। परीक्षा की तैयारी छोड़ लकड़ी तलाश रहे हैं प्रयास मूक-बधिर शाला के बच्चे। रसोई के लिए एलपीजी नहीं मिलने से ईंधन का संकट खड़ा हो गया है। गैस बुक नहीं हो रही है और न ही मिल रही है। ऐसे में सुपेला स्थित प्रयास मूक बधिर वाला के 40 बच्चों के लिए भोजन बनाने की समस्या गंभीर हो गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इन बच्चों की निकट में परीक्षा है। इसलिए वे अपने घर भी नहीं जा पा रहे हैं। संस्थान में रसोई गैस समाप्त गई है। बच्चों का भोजन बनाने सूखी लकड़ी की तलाश कर रहे हैं। इन बच्चों ने सुपेला सर्कस मैदान से लकड़ियां एकत्रित की। संस्थान के प्राचार्य राजेश पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में करीब 40 मूक बधिर बच्चे हैं। ये बच्चे दूरदराज के जिलों से हैं। जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए तीन समय भोजन बनता है। अभी उनके समक्ष ईंधन का संकट उत्पन्न हो गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भाजपा पार्षद के बेटी की सड़क हादसे में मौत