बिलासा छालीवुड अवॉर्ड: नायरा रंगारी को मिला बेस्ट चाइल्ड अवॉर्ड

Share this

भिलाई। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बिलासा छालीवुड अवॉर्ड फिल्म समारोह में शॉर्ट फिल्म हर सैल्फ की नन्ही बाल कलाकार नायरा रंगारी उर्फ पीहू को बेस्ट चाइल्ड अवॉर्ड मिला है। चकरभाटा बिलासपुर में शनिवार को यह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह ओर लाखों दर्शकों के बीच आयोजित हुआ। आयोजक सुनील सागर, महावीर जांगड़े, विकास उन्नति एवं बिलासा सिने एसोसिएशन की पूरी टीम थी।

इस अवसर पर बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज रायपुर के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, समाजसेवक सरपंच, शहर के गणमान्य लोग और फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर, सतीश जैन, डॉ पुनीत सोनकर, गंगा सागर पंडा, विजय गुगावकर, भारती वर्मा, नामी गायक कलाकार नितिन दुबे, चंपा निषाद, सुनील सोनी, मनीष, इशिका यादव, भूमि साहू, संगीता निषाद, नकुल महावार, रजनीश झाझी, प्रदीप शर्मा, विलास राउत, अखिलेश वर्मा, रमेश बघेल, लता राही, वर्षा सिन्हा सहित छत्तीसगढ़ के सारे कलाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम में शहर विधायक और अतिथियों के बीच रंगारंग कार्यक्रम के मंच से नितिन दुबे, जीवन सागर ने बेस्ट चाइल्ड अवॉर्ड के लिए पीहू उर्फ नायरा के नाम की घोषणा की। हिंदी, छत्तीसगढ़ी, शॉर्ट फिल्म, सरकारी विज्ञापन और एल्बम में सक्रिय 12 साल की नायरा रंगारी (पीहू) को बिलासा छालीवुड अवॉर्ड 2026 के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड बेबी नायरा को मिला। नायरा की पहली फिल्म जय सीतला मईया से हुई और माता जी के आशीर्वाद से अभी आने वाली फिल्म में लगन डायरेक्टर धज्जू , गवन फिल्म डायरेक्टर विष्णु शर्मा के फिल्म में नजर आएगी। शॉर्ट फिल्म सावधान, व्हाट लाइन, मया के सजा सरकारी विज्ञापन में रामलला दर्शन योजन, महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बागेश्वर धाम, क्लीन रायपुर ग्रीन रायपुर के प्रचार कार्य में लगी है। चाइल्ड आर्टिस्ट बिलासपुर का प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाकर पीहू ने सभी का आभार व्यक्त किया है। वर्तमान में नायरा केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव की छठवीं की छात्रा है। स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share this
READ MORE  कर्नाटक: मिनी बस खड़ी ट्रक से टकराई ,13 लोगों की मौत