रायपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बदला: 6 अप्रैल से तैलीबांधा में मिलेगी सुविधा

Share this

रायपुर। पासपोर्ट सेवाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राजधानी में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र का स्थान अब बदला जा रहा है, जिससे आवेदकों को नई लोकेशन पर सेवाएं मिलेंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अब तक पासपोर्ट सेवा केंद्र श्याम प्लाजा (पंडरी) में संचालित हो रहा था, लेकिन इसे तेलीबांधा स्थित वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 6 अप्रैल से नया केंद्र पूरी तरह कार्यरत हो जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नई व्यवस्था के तहत पासपोर्ट से जुड़े सभी कार्य—जैसे अपॉइंटमेंट, दस्तावेज़ सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया—अब तेलीबांधा स्थित केंद्र पर ही होंगे। इसलिए आवेदकों को अपने निर्धारित समय पर नए पते पर ही पहुंचना होगा।

हालांकि, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह डीडी नगर में ही संचालित होता रहेगा।

इस बदलाव का उद्देश्य बेहतर सुविधा और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना बताया जा रहा है।

Share this
READ MORE  पुलक भट्टाचार्य को नई जिम्मेदारी, iGOT मिशन कर्मयोगी के राज्य समन्वयक नियुक्त