CG News : बेटी ने ही पिता के घर लगाई ‘सेंध’ ,12 लाख गोल्ड लोन के चक्कर में अब सलाखों के पीछे पहुंची

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। दुर्ग जिले के भट्ठी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बेटी ने अपने ही पिता के घर में हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया, जिसने घर से सोने के गहने चुराकर एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिए थे। पुलिस ने महिला के कब्जे से पूरे जेवरात बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत बाजार में 12 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मामला तब खुला जब पिता को घर में रखे कीमती गहने गायब मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को बाहरी व्यक्ति के प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले। कड़ाई से पूछताछ और शक की सुई घर के सदस्यों पर घूमने के बाद आरोपी बेटी का सच सामने आया। उसने स्वीकार किया कि उसने किस्तों में जेवर गायब किए ताकि किसी को शक न हो।

चोरी के जेवरों का इस्तेमाल गोल्ड लोन लेने के लिए किया गया। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से संपर्क कर उन सभी दस्तावेजों को जब्त किया है, जिनके आधार पर आरोपी ने लोन लिया था। पिता की जीवन भर की कमाई को बेटी ने निजी ऐशो-आराम या कर्ज चुकाने के लिए दांव पर लगा दिया था। पुलिस ने 12 लाख रुपए से अधिक के सोने के आभूषण बरामद किये हैं।

Share this
READ MORE  राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों का स्थानांतरण