
कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा के एकलव्य छात्रावास में एक ही कक्षा की 5 छात्राओं ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। हॉस्टल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल और आपसी कहासुनी के बाद छात्राओं ने यह आत्मघाती कदम उठाया। छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया; फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।

पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरकारी एकलव्य छात्रावास में रविवार रात एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मोबाइल को लेकर हुई आपसी तनातनी इतनी बढ़ गई कि एक ही कक्षा की 5 छात्राओं ने एक साथ फिनाइल पी लिया। इस घटना से हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। वॉर्डन और प्रबंधन ने आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई।
हॉस्टल के भीतर अनुशासन और मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर छात्राओं के बीच विवाद चल रहा था। यह विवाद रविवार को अचानक भड़क उठा और छात्राओं ने सामूहिक रूप से अपनी जान जोखिम में डाल दी।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, छात्राओं के शरीर से टॉक्सिक पदार्थ निकाल दिए गए हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी रिकवरी पर नजर रखे हुए है।
घटना के छात्रावास प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
