दंतेवाड़ा में 5 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, सोमें कड़ती भी शामिल

Share this

दंतेवाड़ा। केंद्र सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन के लिए निर्धारित समय सीमा के अंतिम दिन दंतेवाड़ा जिले में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण बस्तर आईजी सुंदरराज पी., केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के डीआईजी राकेश तथा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के समक्ष हुआ।

आत्मसमर्पण करने वालों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी की सदस्य सोमें कड़ती प्रमुख रूप से शामिल है। वह बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के चेरली गांव की निवासी बताई गई है। राज्य शासन ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

प्रशासन के अनुसार, यह आत्मसमर्पण नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share this
READ MORE  22 नक्सलियों ने किया एक साथ आत्मसमर्पण, पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी जीत